कूचबिहार, 5 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने 101 मंदिरों में पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। मंगलवार को तृणमूल जिला अध्यक्ष ने सबसे पहले कूचबिहार के मदनमोहन मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद चुनाव अभियान पर निकले।

इस अवसर पर जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत दे भौमिक ने कहा कि सामने लोकसभा चुनाव है। कोई भी कार्य भगवान के आशीर्वाद के बिना शुरू नहीं होती है। जिस वजह से लोकसभा केंद्र के 101 मंदिरों में पूजा के बाद चुनाव अभियान किया जायेगा। आज से इसकी शुरुआत हो गई है। आज उन्होंने कुल देवता मदनमोहन मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव अभियान का आगाज किया है। 101 मंदिरों में पूजा के बाद महामृत्युंजय जाप किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार /सचिन