आइए जानते हैं फरवरी का यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए लिए कैसा रहने वाला है।
मेष : फरवरी का यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायी रहने वाला है। सभी काम समय पर हो जाएंगे और आपको अपने काम पर फोकस रखना होगा। कोई व्यक्ति आपको अपने उद्देश्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार में वातावरण सामंजस्यपूर्ण रहेगा। धन आने से अनेक काम पूरे हो जाएंगे। भूमि संपत्ति के काम होंगे। युवाओं को नए करियर ऑप्शन मिलेंगे।
वृषभ : यह सप्ताह अनेक प्रकार से आर्थिक लाभ देगा। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। संपत्ति के कार्यों में परिवार से चल रहा मतभेद दूर होगा। आय के एक से अधिक माध्यम प्राप्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। नए काम साथ में जोड़ सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में चल रहा टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य की समस्याएं भी कुछ कम होने वाली हैं।
मिथुन : फरवरी का यह सप्ताह सुखपूर्वक व्यतीत होगा। धन आगमन के मार्ग खुलने वाले हैं। परिवार के साथ मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता, नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का सपना पूरा हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात इस सप्ताह कहीं पक्की हो सकती है।
कर्क : यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भूमि, संपत्ति को लेकर विवाद होगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। खर्च की अधिकता भी रहेगी। काम पूरे करने की दौड़भाग रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारी वर्ग नए काम साथ में जोड़ सकते हैं।
सिंह : सप्ताह शुभ बीतेगा। परिवार के साथ मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धार्मिक यात्राएं होने के योग हैं। पैसों का आगमन होगा। पुराने निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। भागदौड़ से कुछ राहत रहेगी और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापारी कार्य विस्तार से लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या : यह सप्ताह आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। नए काम प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नया निवेश करेंगे। आर्थिक संकट कम होगा। कर्ज मुक्ति कर पाएंगे। बहुत दिनों से खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
तुला : यह सप्ताह भागदौड़ में बीतेगा। पारिवारिक कार्यों और आयोजनों में जाने का अवसर आएगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। बेरोजगार युवाओं को अच्छे जॉब ऑफर आएंगे। नए स्टार्टअप में भी पैसा लगाना ठीक रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
वृश्चिक : फरवरी का यह सप्ताह आपके लिए शुभ समाचार से प्रारंभ होगा। भाग्य को बल मिलेगा तो सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। साझेदारी में नए स्टार्टअप में धन लगाना ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी।
धनु : यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से जिन अवसरों की प्रतीक्षा थी वे सामने आने वाले हैं। अटके हुए काम और फंसा हुआ धन दोनों लौट आएंगे। यह सप्ताह उन्नतिदायक है इसलिए नए काम शुरू करें लाभ होगा। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कर्ज मुक्ति होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे।
मकर : इस सप्ताह आपके सारे आर्थिक मामलों का निराकरण हो जाएगा। सब तरफ जीवन में चल रही अनबन दूर होगी। टकरावों को आपसी बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। नए काम की रूपरेखा बनेगी। करियर और जीवन को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। प्रेम संबंध विवाह में बदल जाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी।
कुंभ : यह सप्ताह तेजी से काम पूरे करने के अवसर देगा किंतु इसके लिए आपको अपने आलस्य का त्याग करके काम में जुट जाना है। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक संबंध स्थापित होंगे। आर्थिक विवादों को समझबूझ से निपटाना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। धन आने से अपनी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर पाएंगे।
मीन : यह सप्ताह ठीक है। अपने संबंधों पर ध्यान दें। योजनाओं को मूर्त रूप देने का समय है। नए काम शुरू करने के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। भूमि, भवन, संपत्ति, नए वाहन की प्राप्ति होगी। कर्ज चुकाने में सफल हो जाएंगे। नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। सेतह में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।