उत्तराखंड की जनता प्रदेश की सभी 5 लोकसभा की सीटें भाजपा को ही जिताने का कार्य करेगी : अग्रवाल

Uttrakhand ki Janata sabhi panch Loksabha


ऋषिकेश,19 फरवरी (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड की जनता सभी 5 लोकसभा की सीटें भाजपा को ही जिताने का कार्य करेगी।

नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद सोमवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन में अनेक राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को 10 साल में गरीब कल्याण सहित आज पूरे विश्व में देश ने जो ख्याति प्राप्त की है, उसे रखा गया।





डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए "नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश" के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष हताशा की ओर है और भाजपा आशा की ओर। उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं के अनुरूप देश में कार्य किया जा रहा है।