देहरादून, 16 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पांच ऐतिहासिक कदम समृद्धि के द्वार खोलेंगे।

शनिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोरमा ने कहा कि नारी न्याय गारंटी इस का प्रमुख उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति के लिए महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री व सावित्री बाई फुले छात्रावास जैसी पांच गारंटी दे रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है, जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। पहली न्याय गारंटी महालक्ष्मी इसमें सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी। दूसरी आधी आबादी, पूरा हक़ के तहत केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।

तीसरी शक्ति का सम्मान जिसमें आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी है। चौथी गारंटी के अनुसार अधिकार मैत्री जिसमें सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।

पांचवी सावित्री बाई फुले छात्रावास इसमें देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।



हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/रामानुज