महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई ऐसे एप्प बनाये गए हैं जिससे इनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी सुखदमय हो जाये। लेकिन आज हम आपको महिलाओं से जुडी एक ऐसे एप्प के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा महिलाये अपनी रोजमर्रा के कामों को भी आसानी से कर सकते है साथी अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन मोबाइल एप की खास विशेताएं-

सबसे पहले आता हैं Period Tracker एप

इस एप को खास तौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस एप्प महिलाओं के मेंस्ट्रुअल साइकल को ट्रेक करता है। साथ ही इस एप्प के द्वारा महिलाओं को प्रेंगनेंट होने या रोकने के सन्दर्भ में भी सहायता ले सकती हैं। वहीँ इसमें पिरियड की जानकारी भी मिलती रहती है।

दूसरा एप्प आता हैं Cab4me

यह कैब4मी एप गूगल मैप पर आधारित है। इसमें महिलाएं मुसीबत के समय जल्द से जल्द आसानी से कैब खोज सकेंगी। यह एप आपके लोकेशन को ट्रेक करके आसपास के मौजूद कैबों की जानकारी आसानी से दे देता है।

वही फिर है Pill Reminder एप

यह पिल रिमाइंडर एप महिलाओं के लिए बहुत खास माना गया है, क्योंकि इसके जरिए वह अपनी दवाईयां समय पर ले सकेंगी। इससे महिलाएं बल्ड प्रेशर, ग्लूकोश और शरीर की बाकी गतिविधियों पर भी नजर रख सकती हैं।

इसके बाद Meal Planning एप

आज कल महिलाएं अपने स्वास्थ पर बिलकुल ध्यान नहीं रख प् रही हैं। जो महिलाएं अपने स्वास्थ पर ध्यान नहीं रख पा रहीं हैं, यह एप्प उसके लिए हैं। इस एप्प के जरिये महिलाएं अपनी डाइट को ध्यान में रख सकती है। इससे महिलाये अपनी डाइट और वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगी। साथ ही इस एप्प के जरिये आप डिनर ऑप्शन भी ढूंढ सकते हैं।