फतेहाबाद, 21 दिसंबर। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की अपमानजनक ढंग से उपहास उड़ाने और राहुल गांधी के वीडियो बनाने की घटना से क्षुब्ध जिला भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूना रोड चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।

जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार का जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। भाजपा जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भूना रोड चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ता उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी पूरे देश से माफी मांगने की मांग कर रहे थे।



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रोहा ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि संसद के बाहरी परिसर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की अपमानजनक ढंग से मिमिक्री की जा रही है। राहुल गांधी हंसते हुए उनकी वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की शर्मनाक हरकत से कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना संवैधानिक परम्पराओं पर सबसे बड़ा आघात है, ऐसा करके टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी व राहुल गांधी ने पूरे देशवासियों को शर्मिंदा किया है। उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी होगी। कांग्रेस के ऐसे नेता संविधान के नाम पर धब्बा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, जगदीश शर्मा, भारत भूषण गर्ग, रणजीत ओड, इन्द्राज मोगा, रामचन्द्र रेहलन, हंसराज सचदेवा, मुलकराज चावला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़, सतपाल बाजीगर, विक्रम शर्मा, रामकुमार मेहरा, बनवारी लाल गहलोत, प्रवीण, मक्खन बूक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद है।