ड्रग्स और नगदी के साथ असम में म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार
3 Myanmar Nationals held with drugs, cash in Mizoram
आइजोल, 23 फरवरी (हि.स.)। असम राइफल्स ने मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियानों के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स, नकद, विदेशी बीयर आदि के साथ म्यांमार के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
असम राइफल्स ने शुक्रवार को बताया कि तस्करों के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स ने राज्य की हनाहलान थाना पुलिस तथा सीमा शुल्क निवारक बल, चंफाई के साथ संयुक्त अभियान अभियान चलाया गया। इस दौरान म्यांमार के तीन नागरिकों को पकड़ा गया। इनसे एक करोड़ तीन लाख 97 हजार 500 रुपये और 136 पेटी म्यांमार की बीयर बरामद की गई। तीनों को हनाहलाल पुलिस बीट पोस्ट को सौंप दिया गया है। बरामद अवैध बीयर एवं ज़ब्त की गई नगदी सीमा शुल्क निवारक बल को हस्तांतरित कर दी गई है।
एक अन्य अभियान में असम राइफल्स ने चंफाई पुलिस के साथ 11.397 किलोग्राम मेथमफेटामाइन टेबलेट तथा 218 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस सिलसिले में आगे के कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/सुनीत