दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

अगले 25 वर्षों में भारत जिस ऊंचाई पर होगा उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। विज्ञान में जोश के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्ण आते हैं: भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज का भारत जिस साइंटिफिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, हम उसके नतीजे भी देख रहे हैं। साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व के टॉप देशों में शामिल हो रहा है। 2015 तक हम 130 देशों की वैश्विक नवाचार सूचकांक में 81 नंबर पर थे और 2022 में हम 40 वें नंबर पर पहुंच गए हैं

21वीं सदी के आज के भारत में हमारे पास दो चीज़े हैं-पहली डेटा और दूसरी तकनीक है। इन दोनों में भारत के विज्ञान को नई बुलंदियों में पहुंचाने की ताकत है। डेटा विश्लेषण की फील्ड तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है: