मध्य प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 'शिखर खेल अलंकरण समारोह 2020' में हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश के 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 लोगो' का अनावरण किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश के जो खिलाड़ी पदक जीतकर आएंगे उनको मध्य प्रदेश सरकार 5 लाख रुपए प्रति वर्ष देगी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल

खेलो इंडिया गेम्स खेलो इंडिया अभियान का हिस्सा है जो पीएम मोदी ने शुरू किया। हमने इसके लिए 3,195 करोड़ का बजट रखा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। ये अगले 5 वर्षों के लिए केवल खेलो इंडिया के लिए है: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर