मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और पन्ना प्रवास पर

Chief Minister Dr. Mohan Yadav, MP, BJP, Lok Sabha Elections

- राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ करेंगे श्री महाकाल दर्शन, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की नामांकन रैली में होंगे शामिल


भोपाल, 3 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यानी कि बुधवार तीन अप्रैल को जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और पन्ना प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के साथ उज्जैन के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।







इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः जबलपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ प्रातः नौ बजे जबलपुर से इंदौर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः साढ़े दस बजे इंदौर से उज्जैन पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन और पूजा करेंगे।







उन्होंने बताया कि साथ ही वे अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. यादव प्रातः सवा ग्यारह बजे उज्जैन से इंदौर पहुंचकर पन्ना रवाना होंगे। दोपहर 1.10 बजे पन्ना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होने छतरपुर जिले में पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ मयंक/मुकेश