भोपाल, 21 नवंबर (हि.स.)। अक्षय फल प्रदान करने वाली आंवला नवमी आज (मंगलवार को) मनाई जा रही है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी या आंवला नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान, पूजन, तर्पण तथा अन्न आदि के दान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।



मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा ॐ धात्र्ये नमः आप सभी को पावन पर्व अक्षय नवमी की आत्मीय बधाई। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि, खुशहाली लाये, आनंद के अखण्ड नव दीप सतत देदीप्यमान हों, आपके सभी कष्ट मिटें, समस्त मनोकामनाएं पूरी हों, यही भगवान विष्णु के चरणों में प्रार्थना है।