कर्नाटक: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र 'विजन डॉक्यूमेंट' को बेंगलुरु में जारी किया।

कर्नाटक के लिए घोषणापत्र AC कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित अभ्यास किया गया है। इसे बनाने से पहले राज्यों के कोने-कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा काफी मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए और लाखों घरों से जोड़ा गया:

हमारा घोषणापत्र लगभग 6 विषयों पर केंद्रित है- खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुनिश्चित आय सहायता, सभी के लिए सामाजिक न्याय और सभी के लिए विकास एवं समृद्धि पर केंद्रित है: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बेंगलुरु

हम डबल-इंजन की सरकार हैं और उनकी ट्रबल-इंजन की है, हम यहां विकास को गति देने आए हैं, वे विकास को ब्रेक ही देते हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बेंगलुरु

जब बी.एस. येदियुरप्पा जी ने यहां की सत्ता संभाली और बाद में बोम्मई जी ने जारी रखा....तो मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बेंगलुरु