डेढ़ क्विंटल जावा महुआ को पुलिस ने किया नष्ट

Police launched campaign against illegal liquor traders


रांची, 23 मार्च (हि. स.)। पिठौरिया पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान लगभग डेढ़ क्विंटल से ज्यादा जावा महुआ नष्ट किया गया है। साथ ही कई देशी अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया है।

यह अभियान पिठौरिया के किसान चौक, मुंडा टोली सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। हालांकि अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब और अन्य नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



हिन्दुस्थान समाचार/ विकास