अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

 Body of unknown person recovered


गिरिडीह, 3 अप्रैल (हि.स.)। ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल से बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड जंगल में सुबह ग्रामीण घूम रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नजर जंगल में पड़े एक शव पर पड़ी। शव अर्धनग्न स्थिति में है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे ओर फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। फिहलाल शव किसका है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना