हिसार, 12 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी को उस समय जोर का झटका लगा जब पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. दिव्या सेठी महता ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डा. दिव्या सेठी महता व उनके समर्थकों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।



हिसार निवासी डा. दिव्या सेठी महता ने शुक्रवार को बताया कि आम आदमी पार्टी से उन्होंने हाल ही में त्यागपत्र दे दिया था। वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को विकास के पथ पर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही ले जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।



हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर