फतेहाबाद, 3 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता का मूड भाजपा के साथ है। हरियाणा की सभी 10 सीटें पर जीत दर्ज करने के साथ-साथ भाजपा 400 पार के आंकड़े को पार करेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।वे बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीम लाम्बा के सिरसा बाईपास स्थित प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर भीम लाम्बा व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने भाजपा नेताओं के साथ लोकसभा चुनावों खासकर सिरसा लोकसभा सीट को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 5 अप्रैल को जिले में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निमंत्रण भी दिया। प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनियां का स्वागत करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम लाम्बा ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल बैनीवाल, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, कंवल चौधरी, हवा सिंह भिरड़ाना, मोहन लाल शर्मा, सरपंच मोहन गढ़वाल, हरीश आहूजा, मक्खन बूक, लायक राम गढ़वाल, जसवंत माचरा, विनोद श्योराण, गुरमीत बाजीगर, राजेन्द्र लाम्बा, सतपाल बाजीगर, नरेश टीटू, सुरजीत सिंह दुगावा सरपंच, विकास कुमार, रवि लाम्बा, मनोज चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।







हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/संजीव