नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी की दुनिया तमाम तरह के अजूबों से भरपूर है। ऐसे में एक अजूबा Sony ने कर दिखाया है। अभी तक हम पोर्टेबल और वियरेबल्स डिवाइस की बात करते थे।

 लेकिन अब Sony ने वियरेबल्स एसी लॉन्चिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। Sony की यह वियरेबल एसी साइज में स्मार्टफोन से छोटी है, जिसे कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं। Sony की वियरेबल एसी का नाम Reon Pocket है।

यह एक ऐप कंट्रोल्ड वियरेबल एयर कंडीशनर है, जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था। Reon Pocket 2 की जापान में कीमत 138 डॉलर (करीब 14,850 रुपये) है।

हालांकि भारत में यह नेकबैंड एसी कब लॉन्च की जाएगी, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

क्या होगा खास 

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Sony की वियरेबल्स एसी की ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है। लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में  कई घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

Reon Pocket 2 अपने वास्तविक मॉडल से डिजाइन में समान है। लेकिन नये डिजाइन वाली Sony वियरेबल्स एसी परफॉर्मेंस में काफी शानदार है।

यह पहले की वियरेबल एसी के मुकाबले शरीर से निकलने वाली हीट को दोगुना रफ्तार से सोखकर शरीर के तापमान को कम रखती है। यह ज्यादा पावरफुल कूलिंग परफॉर्मेंस के साथ आती है।

Reon pocekt 2 में Sony की तरफ से पसीना सोखने की क्षमता को ज्यादा मजबूत किया है।

नेकबैंड की तरह कर पाएंगे इस्तेमाल 

यह हल्की एक्ससाइज के लिए बिल्कुल फिट है। इससे पहले के मॉडल को खास तरह से डिजाइन टी-शर्ट के साथ पहनना होता था। लेकिन Sony की नई वियरेबल एसी को नेकबैंक की तरह गले में डालना होता है।

इसके लिए किसी खास तरह की शर्ट की जरूरत नहीं होती है। यह गर्मी में गोल्फ या कोई अन्य गेम खेलने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसके निर्माण के लिए Sony ने स्पोर्टवियर ब्रांड जैसे Le Coq Sportif, Munsingwear से साझेदारी की है।