नई दिल्ली, 30 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान दिवस पर शनिवार को राज्य के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति भवन ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मुर्मू का संदेश साझा किया है।



राष्ट्रपति ने बधाई संदेश में कहा है, ''राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।''



उन्होंने कहा ''यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें।''



हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद