साप्ताहिक राशिफल , पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 20 से 26 फरवरी, 2022

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष- यह सप्ताह चुनौती और प्रतिस्पर्द्धा से परिपूर्ण रहेगा। आर्थिक विषमता व्यावसायिक योजनाओं में बाधक हो सकती है परंतु किसी न किसी माध्यम से आय प्रबंध करने की कोशिश करेंगे। राशि स्वामी मंगल अभी उच्चाभिलाषी हैं परंतु मकर राशि में अभी शनि की उपस्थिति हैं। बहकावे या मिथ्या आश्वासन में आकर कोई गलती न कीजिये। साझेदारी  के प्रस्तावों को सरलता से न लें, कहीं ऐसा न हो कि सामने वाला आपको उलझाकर स्वयं गायब हो जावे। उम्रदराज हैं तो स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। जीवनसाथी को कुछ शिकायत सी रहेगी परंतु वे फिर भी आपके सच्चे सलाहकार सिद्ध हो सकते हैं। कहीं कोई पारिवारिक रिश्ता टूटने की नौबत आ सकती है। दैनिक कामकाज में कुछ अवरोध से रह सकते हैं और रोजगार में कमी आ सकती है। यह समय अनैतिक और अनर्गल प्रयासों से दूर रहने का है। महिलाओं को कहीं ईर्ष्या या द्वेष का शिकार होना पड़ सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को निष्ठा से काम करना होगा, यह आपकी प्रतिष्ठा को परखने का समय चल रहा है।

वृषभ- यह सप्ताह अपनी कमियों व लापरवाहियों को नियंत्रण में लेने का है। आलस्य और कल पर काम को टालने की प्रवृत्ति अब भारी नुकसान में बदल सकती है। संतान की कोई चिंता रह सकती है, लेकिन संतान को कोई सुरक्षित मार्गदर्शन देना होगा। कर्ज प्राप्ति या कर्ज के रूपान्तरण की योजना सफल हो सकती है। सामान्य कार्यों में भी निकटत लोगों की नियमों की दुहाई देकर आपको परेशान करने की चेष्टा हो सकती है। राशि से आठवें शुक्र व मंगल स्वाभाविक शांति बनाए रखने की आवश्यकता रखते हैं, अन्यथा क्रोधावेश को बढ़ाने वाली परिस्थितियाँ उपस्थित तो रहेंगी। दैनिक व्यापार की गति को साधने की आवश्यकता है। यह व्यावसायिक विस्तार या निवेश का उपयुक्त समय नहीं है। आर्थिक तगादे पुनः-पुनः करने में विश्वास रखें। गुरु अभी अस्त हो रहे हैं अनावश्यक रूप से धन प्राप्ति में या भुगतान में कुछ विलंब हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मतभेद दूर होने लगेंगे। लोग अपनी नाराजगी का कारण सामने लायेंगे और उनका निराकरण भी होने लगेगा। महिलाओं को व्यर्थ की बातों से दूर रहना होगा। गुप्त रोगों के प्रति सावधानी व सतकर्ता रखनी होगी। नौकरीपेशा लोग सहयोग ले देकर अपना काम निकालें।

मिथुन- यह सप्ताह मानसिक भ्रम और व्यर्थ की परिकल्पनाओं पर नियंत्रण रखने का है। अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व ईमानदारी को दर्शाना होगा। कार्य- व्यवसाय में दबाव और विषमता को चतुराई से साधना होगा। पारिवारिक किन्ही विचारों पर तत्काल निर्णय न करें। यह संतान के मनोबल को बढ़ाने का समय है। यदि समूह में कार्य करते हैं तो नीति प्रयोग आवश्यक है जो कार्य आपके लिए संभव अभी नहीं, उसका तनाव भी न लें और कहीं कुछ न कहने की भी हिम्मत रखें। पर्याप्त लाभ होने की अपेक्षा कार्य की श्रेष्ठ परिणति आवश्यक है। कहीं पूर्व निर्धारित यात्रा में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की जाँच करानी पड़ सकती है। यह अपनी कमजोरियों व स्वाभाविक दोषों को समाप्त या नियंत्रित करने का समय है। कहीं कुछ उलाहना सुनने को मिलेगा परंतु विचलित न होवें, इससे आपकी साख पर कोई असर ज्यादा नहीं होगा। गुरु अभी अस्त हो रहे हैं, वरीष्ठजनों की कुछ नाराजगी या अप्रसन्नता थोड़ी हो सकती है परंतु अपनी कार्य-प्रणाली के प्रति स्वयं को आश्वस्त रहना होगा। महिलाओं को कुछ अज्ञात भ्रम सा उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को परस्पर तालमोल में कुछ दिक्कत रहेगी।        

कर्क- यह सप्ताह जीवन-संघर्ष को एक नई दिशा देने जा रहा है। व्यावसायिक नीतियों में कुछ फेरबदल करने होंगे। किसी नए प्रस्ताव का स्वागत करना होगा और तात्कालिक नवाचार को व्यावसायिक रूप से अपनाना होगा। कर्ज के मामलों में कहीं कुछ कड़वी वार्ता हो सकती है। मित्रों से मिलने-जुलने व उनके साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिश्रम कुछ विशेष करना होगा, थकान अधिक रहेगी। किसी चतुर मित्र की सलाह लेनी पड़ सकती है। इन दिनों कुछ रिश्ते परीक्षा के स्तर पर देखेंगे और उन्हें परखने हेतु कोई नीति प्रयोग में लेंगे। परिजनों से कुछ गम्भीर मंत्रणा हो सकती है। जमीन-जायदाद के काम में अवरोध से रहेंगे। साझेदारी में किसी गलती को समझने व निराकरण की तरफ बढ़ेंगे। शेयर-सट्टे से दूर रहें या निवेश में कोई परिवर्तन न करें। इस सप्ताह व्यक्तिगत योजना व कार्य-प्रणाली को जितना गोपनीय रखेंगे, उतना ही सुरक्षित रहेंगे। महिलाओं को विपरीत विचारधारा से दूर रहकर सकारात्मक योचना होगा। संतान के निर्णय पर सहमति आसानी से न देवें। नौकरी करते हैं तो साथ काम करने वाले ही आपके प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।

सिंह- इस सप्ताह योजनाओं के निर्माण में योग्यता का प्रयोग आवश्यक है। आर्थिक असुविधा को दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है। किसी मित्र से गतिरोध बढ़ सकता है। परिजनों का असहयोग रह सकता है। जीवनसाथी पर अनावश्यक दबाव डालेंगे तो परिणाम ठीक नहीं होगा। दैनिक आमदनी बढ़ेगी। कहीं से कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान को कोई  पीड़ा हो सकती है या उनके किसी कार्य से मन अप्रसन्न हो सकता है। दैनिक व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा हेतु लाभ का प्रतिशत कम करना पड़े तो संकोच न करें। जमीन जायदाद के काम में गति आएगी। कार्यशैली में तकनीकी प्रयोग को बढ़ावा देंगे। राशि से सप्तम में गुरु अब अस्त हो रहे हैं। साझेदारी  में कोई प्रतिवाद सम्भावित है। किसी यात्रा को टालना पड़ सकता है। घर-परिवार में माहौल कुछ गर्म रहेगा और परिजन आपकी मजबूरी और बातों को समझने की कोशिश नहीं करेंगे। आप धैर्य से काम लें और जो जरूरी हो वही निर्णय लेवें। पद-प्रतिष्ठा हेतु कोई जोखिम लेना पड़ सकता है। राशि से पंचम शुक्र-मंगल की उपस्थिति इस सप्ताह को संवेदनशील बना रही है, आस-पास सतर्क रहें, कोई कलहकारक स्थिति बनी हुई रहेगी। महिलाएं अहं भाव से दूर रहे। नौकरीपेशा लोग चतुराई से अपना कमा निकालें।

कन्या- यह सप्ताह भावुकता से दूर रहकर नीति-पूर्वक अपने कार्यों को सम्पादित करना होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य  और गम्भीरता बनाए रखनी होगी। इसका असर व्यवसायी योजना पर न पड़े, इसका ध्यान रखें। आमदनी में वृद्धि का प्रयास करेंगे, कुछ अतिरिक्त व्यापार पर विचार करेंगे। कहीं शेयर आदि में तत्काल लाभ ले सकते हैं। सहकर्मियों से कुछ तर्क-वितर्क हो सकते हैं। कर्ज के पुनर्भुगतान हेतु कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। राशि से चौथे शुक्र-मंगल सप्तम में सूर्य-गुरु की उपस्थिति वाद-प्रतिवाद व दैनिक सहमति-असहमति उत्पन्न कर सकती है। इस समय आप अपनी योजना व कार्य-प्रणाली जितनी सशक्त व सुरक्षित रखेंगे उतना ही सफल रहेंगे। यह समय दूसरों पर अधिक भरोसा करने या महत्वपूर्ण कार्यों की अनदेखी का नहीं। कोई सम्पत्ति विवाद आर्थिक हानि का कारण हो सकता है। राशि स्वामी बुध शनि के समीप जा रहे हैं। इस समय अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें, किसी अनर्गल सलाह को महत्व न दें। महिलाओं को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता बढ़ानी होगी, अन्यथा पिछड़ सकते हैं।

तुला- यह सप्ताह धन के सुनियोजित विनियोजन का है। कहीं भी धन का आवश्यकता से अधिकता या न्यूनता से प्रयोग असंतोष का कारण  हो कारण हो सकता है। व्यावसायिक विस्तार हेतु श्रेष्ठ योजना प्रयोग में लें। वहीं उचित समझें जो आपका मन कहता है। पराए प्रभाव में आकर कोई जोखिम न लेवें। अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वभाव पर भी अंकुश रखे। तात्कालिक आवेश नुकसानदायक हो सकता है। मित्रों के साथ कोई नोंक-झोंक हो सकती है। कोई प्रेम-संबंध टीका या निंदा का कारण बन सकता है। राशि स्वामी शुक्र की मंगल से पूर्ण युति हो रही है। अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है। कोई यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। इस समय नए मित्रों या सलाहकारों पर अधिक भरोसा न करें। किन्हीं वरीष्ठजनों से सलाह लेना हितकारी होगा। विषय विशेषज्ञों की सलाह अभी परम आवश्यक है। वाणी पर नियंत्रण रखें, निराधार या तैयारी के बिना कोई आश्वासन न दें। दैनिक लाभ में वृद्धि होगी, खर्चा भी होगा। कोई नया विषय व्यापार में जोड़ेंगे। यह अपनी योग्यता व सामर्थ्य को पुष्ट करने का समय है। महिलाओं को व्यक्तिगत अभिलाषाओं पर अभी नियंत्रण कर ईर्ष्या से दूर रहना होगा। नौकरी करने वाले आवश्यक कार्यों की अनदेखी या आलस्य न करें।

वृश्चिक - यह सप्ताह अतिविशिष्ट है। महत्वपूर्ण वार्ताओं को सरलता में न लें। अपना प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रखें, अन्यथा आपसे आगे कोई निकल सकता है या आपका अवसर किसी अन्य को मिल सकता है। इस सप्ताह वाणी का जादु दिखाने का समय है। दूसरों से सहयोग लेने या काम निकलवाने हेतु चतुराई व नीति प्रयोग में लेनी होगी। अपने हित के लिए दूसरों को कुछ प्रलोभन भी देने होंगे। व्यावसायिक सुधार पर ध्यान देवें। साझेदारी के व्यापार में विशेष रुचि लेवें। कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। आमदनी बढ़ेगी परंतु खर्चा भी होगा। राशि से चौथे गुरु अब अस्त हो रहे हैं और आपको अपनी लापरवाही का अहसास होगा, अभी भी लापरवाही बरती तो क्षमा नहीं, मिलेगी दूसरों से सहयोग की बड़ी उम्मीद न रखें स्वास्थ्य में कुछ राहत मिलेगी लेकिन परिजनों के स्वास्थ्य और अभिलाषाओं को महत्व देना होगा। नौकरी करने वाले लोग अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन करें, उन्हें पर्यप्त समर्थन व सरंक्षण प्राप्त हो सकेगा। मौन रहना या सहमति देना घातक होगा।

धनु- यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक कार्यों की दृष्टि से व्यस्ततम रहेगा। कुछ नई सम्भावनाओं पर ध्यान केन्दि्रत करना होगा। व्यवसाय की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। कर्मचारियों के सदुपयोग हेतु कोई नीति बनाएंगे। कुछ बड़े लाभ के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं। राशि में शुक्र-मंगल की युति कार्य-योजना की नवीनता को प्रेरित कर सकती है। राशि स्वामी गुरु अब अस्त हो रहे हैं, इसलिए कल्पना लोक में रहकर कुछ भी न सोचे और न कोई निर्णय लें। आर्थिक क्षमता को नजरंदाज न करें। यदि ऐसा सोचते हैं कि प्रबंध हो जाएगा तो यह भूल सिद्ध होगी। व्यर्थ की दौड़-भाग कुछ अधिक रहेगी। व्यापार में धैर्य से काम लें, लाभ हेतु अपनी साख को प्रतिस्पर्द्धा की आग में न झोंके। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधारने या उन्हें उनको कहीं घुमाने ले जाने की योजना बना सकते हैं। विषय-विशेषज्ञों की राय हितकारी सिद्ध होगी। बड़े प्रस्तावों पर भाव-ताव या मूल्य अथवा कुल खर्चा निर्धारण में तैयारी के साथ निर्णय लें, यदि कोई चूक हुई तो भारी हानि होगी। कहीं कुछ चोट-खरोंच आ सकती है। महिलाओं के लिए अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना है। नौकरी में उपेक्षा-अपेक्षा का दौर रहेगा।

मकर- इस सप्ताह प्राप्त अवसरों व सम्भावनाओं को जितना सावधानी व सतर्कता से लेंगे, उतना ही सुखद परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक उन्नति हेतु खर्च भी सवाया करना होगा। व्यक्तिगत प्रमाद को दूर करना होगा और आज के कार्य को कल पर न टालें। सरकारी मर्यादाओं के बाहर जाकर कोई कार्य न करें। तात्कालिक कुछ नए सहयोगी तलाशने होंगे। नाराज चल रहे लोगों को मनाने में सफलता मिलेगी। विशिष्ट लोगों से काम निकलवाने में आसानी रहेगी। बाहरी व्यापार पर अधिक ध्यान देना होगा। निर्यात का व्यापार बढ़ेगा। परिजनों से थोड़ी अनबन रहेगी, आप उन्हें पर्याप्त समय न दे पाएंगे। संतान की थोड़ी चिंता हो सकती है। कुछ कर्मचारी अपनी जिद्द प्रकट कर सकते हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से समय अच्छा है। महिलाएं कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगी, अपनी साज-सौन्दर्य पर भी खर्चा करेंगी। नौकरीपेशा वर्ग को अपनी योग्यता व कौशल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।

कुंभ - यह सप्ताह अपेक्षाकृत कुछ सावधानी बरतने का है। व्यावसायिक अवसरों पर दूर-दृष्टि रखनी होगी। निर्णय लेने से पूर्व नकारात्मक स्थितियों को गम्भीरता से लेना होगा। सहयोगियों का निर्धारण पहले ही करना होगा और उन्हें बाध्य भी करना होगा। राशि स्वामी शनि अभी शत्रु नवांश में हैं और राशि में स्थित गुरु भी अभी अस्त हो रहे हैं। कल्पनालोक में न रहें। यथार्थ स्थिति के आधार पर काम करें। ध्यान रखें अभी जो दिख रहा है, उचित या अनुचित व पूर्ण सत्य नहीं है। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद हो सकती है। अजीविका वृद्धि हेतु कार्य-प्रणाली में कुछ आधुनिकता लानी होगी। थकान को स्वयं पर हावी न होने दें। अपने काम के घंटे बढ़ाने होंगे। धन प्राप्ति तत्काल नहीं होगी परंतु प्राप्त अवश्य होगी, इसलिए तात्कालिक लाभ हेतु कोई बड़ा अवसर छोड़े नहीं। परिजनों को आप के व्यवहार पर संदेह हो सकता है। प्रतिस्पर्द्धा से दूर न भागे, व्यावसायिक सलाह लेकर काम करें। तात्कालिक सफलता हेतु कोई पूजा-पाठ की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरी करते हैं तो चतुराई से कौशल प्रकट करें।

मीन- यह सप्ताह कुछ नकारात्मक लोगों से वास्ता हो सकता है। उनकी नकारात्मक धारणा से विचलित न होवें। अपनी सामर्थ्य के भीतर कोई भी निर्णय लेंगे तो सफल रहेंगे। महिलाओं की योग्यता की उपेक्षा न करें, उनका सहयोग हितकारी रहेगा। सब कुछ आप सम्भाल लेंगे, इस भ्रम में न रहें। आवश्यक सहयोग किसी भी कीमत पर लेने की कोशिश करें। व्यवसाय में यांत्रिक प्रयोग को बढ़ावा दें। कुछ नए विषयों को व्यवसाय में शामिल करने की कोशिश करें। कोई धार्मिक अपराध न करें। यदि कोई संकल्प बाकी चल रहा है तो उसे पूरा करें। दैवीय बाधा हानिकारक हो सकती है। तात्कालिक लाभ हेतु कोई निवेश अटक सकता है। शेयर-बाजार में रुचि बढ़ेगी, सावधानी रखें। साझेदारी में कोई पुनर्विचार करना होगा। स्वास्थ्य की जांच करानी पड़ सकती है। किसी की बात से या व्यवहार से मन दुःखी हो सकता है। सहयोग का विकल्प तैयार रखें। महिलाओं को अपनी इच्छा का प्रदर्शन वाक्-कौशल के साथ करना होगा। नौकरी करने वाले गोपनीयता से काम करें।