साप्ताहिक राशिफल , पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 05 से 11 सितम्बर, 2021

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष- यह सप्ताह कुछ नए अनुभव और अहसास कराने वाला है। कुछ योग्य और समर्थ लोगों से मुलाकात करेंगे और बाधाओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समय अनुकूल है, किसी नयी शुरुआत के दृष्टिकोण से भी समय उत्तम है। यद्यपि छोटी-मोटी बाधाएं आएंगी, लेकिन उनका समाधान सम्भव है। कर्ज संबंधी असंतुलन के समाधान की ओर अग्रेषित होंगे। कोई नया साझा या संधि का प्रस्ताव आ सकता है। शुक्र अभी नीच राशि में हैं परंतु सप्ताह मध्य में स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे, तब व्यावसायिक गतिविधियाँ तेज होंगी। व्यावसायिक संधि हो सकती है, साझेदारी में लाभ होगा, कोई अनुकूल निर्णय अब हो जाएगा। व्यापारिक यात्रा का लाभ मिलेगा। दैनिक काम-काज में प्रतिस्पर्द्धा बनी रहेगी। कोई आर्थिक लेन-देन में कानूनी मदद लेनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान बढ़ाने वाला है। वे कुछ नया और अद्भुत करने का प्रयास करेंगी। घर व कार्यक्षेत्र में अन्य महिलाओं से थोड़ा असामंजस्य व प्रतिस्पर्द्धा रह सकती है। स्वास्थ्य में निदान की तरफ बढ़ेंगे। लापरवाही को नियंत्रण में रखें।

वृषभ - इस सप्ताह व्यक्तिगत क्रियाकलाप अधिक रहेंगे। अपनी दैनिक अव्यवस्था और असुविधा के निवारण हेतु प्रयास करेंगे। किसी सलाहकार की मदद लेंगे। अपनी दैनिक दिनचर्या को सुव्यवस्थित करने की सोचेंगे। घर-परिवार में परिजनों से संबंधित कार्यों में रुचि लेंगे और उनकी नाराजगी या उलाहना मिटाने का प्रयास करेंगे। घर-परिवार में अतिरिक्त खर्चा भी होगा। व्यावसायिक गतिविधियों को सम्हालने हेतु कुछ धन-प्रबंध करना पड़ सकता है। कुछ नये लोगों को जोड़ेंगे और उनका परीक्षण  करेंगे। कर्ज प्राप्ति में आ रही बाधा समाप्त होगी। जमीन-जायदाद के काम में गति बढ़ेगी, व्यापार बढ़ेगा, लेकिन अंतिम मिनट में भूमि क्रय-विक्रय का कोई निर्णय परिवर्तित करना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए यह सप्ताह धैर्य धारण करने का है। किसी भी प्रकार की सुनी-सुनाई बातों के प्रभाव में रिश्ता न बिगाड़े। कोई आपको किसी विवाद हेतु उत्साहित कर सकता है परंतु इसमें विजय किसी तीसरे की ही होगी, सावधान रहें। यह जिद्द करने का समय नहीं।

मिथुन- यह सप्ताह जीवन-पद्धति और कार्य पद्धति में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। सम्पर्क सूत्रों के प्रसार और विस्तार में वृद्धि का पर्याप्त प्रयोग अपेक्षित है। सहज स्वीकृति या अस्वीकृति से बचकर रहें। हानि-लाभ का विचार त्यागकर दुविधा का निराकरण आवश्यक है। परिजनों का साथ और सहयोग में कुछ संशय उत्पन्न हो सकते हैं। आपको हर तरह के भ्रम से बचना होगा। दैनिक कार्य-प्रणाली को लक्ष्य केन्दि्रत करना होगा। कार्य-योजना सशक्त और मजबूत बनानी होगी। किसी भी तरह का आलस्य या प्रमाद हानिकारक हो सकता है। इस सप्ताह मंगल और शुक्र राशि परिवर्तित कर रहे हैं। योग्यता के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। उपयोगी यंत्रों व मशीनों की सार-सम्हाल पर खर्चा करेंगे। परिजनों से कोई तालमेल में कठिनाई सी रहेगी। मैत्री संबंधों में कोई खटास अनुभव होगी। किसी अन्य के भरोसे छोड़े गए कार्य का स्व-निरीक्षण परम आवश्यक है। आमदनी सीमित ही रहेगी। कोई तात्कालिक आय सम्भावित है परंतु सीमित होगी, मेहनत अधिक होगी। महिलाओं के लिए यह सप्ताह कुछ आत्मग्लानि उत्पन्न कर सकता है। वे अपने उत्थान और मान-सम्मान की वृद्धि हेतु कुछ निर्णय लेंगी। किसी कार्य हेतु जिद्द भी हो सकती है।

कर्क- यह सप्ताह सावधानी पूर्वक निर्णय लेने का है। वाक्-कौशल का प्रयोग आवश्यक है। पर-प्रेरित कोई आपका वक्तव्य कठिनाई उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक लाभ होगा, परंतु मन में कुछ असंतोष सा रहेगा। सहयोगियों या सहकर्मियों से कुछ मतभेद या विरोध हो सकता है। अपनी लापरवाही का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। मौज-मनोरंजन का समयाधिक्य व्यापार पर भारी पड़ सकता है। सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन अपयश का कारण बन सकता है। परिजनों के विरोध के बावजूद आप किसी की आर्थिक मदद करेंगे या उपहार देंगे। किसी प्रिय का कठोर व्यवहार आहत कर सकता है। व्यापार में व्यर्थ खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करना होगा। उधार पर नियंत्रण नहीं किया तो व्यापार की गति प्रभावित हो सकती है। घर की साज-सज्जा व परिजनों पर खर्चा करेंगे। महिलाओं के लिए समय उत्तम है। उनकी सुख-सुविधा बढ़ेगी। सौन्दर्य पर खर्चा होगा, लेकिन वाणी का दोष कुछ उपेक्षा का कारण भी हो सकता है। अन्य महिलाओं पर संदेह हो सकता है।

सिंह- यह सप्ताह नियंत्रित क्रिया-कलाप रखना होगा। सप्ताहारंभ में किसी खर्च का अर्थिक दबाव महसूस करेंगे परंतु समयानुसार कोई प्रबंध हो जाएगा। इस सप्ताह कुछ स्वार्थ-परता पर ध्यान देना होगा। अपना काम रोककर किसी का काम करने की प्रवृत्ति हानिकारक हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति का प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार वृद्धि हेतु सम्पर्क सूत्र बढ़ाने होंगे। संकोच या अहंकार को त्यागकर अपनी कार्य सिद्धि पर ध्यान केन्दि्रत करना होगा। नए मित्रों या परिचितों का सहयोग और लाभ मिल सकता है। मिथ्या प्रसंशा के लोभ में कोई जोखिम न लें। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उत्तम समय है, कोई नयी शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी या संधि के विषय में निर्णय लेने में विलम्ब अहितकर सिद्ध हो सकता है। परस्पर सहयोग या संधि में किसी को छोटा न समझे। अल्प लाभ की खातिर कोई अवसर छोड़ेंगे तो भावी बड़े अवसर खो सकते हैं। किसी की सलाह या मशविरा को गम्भीरता से लेवें। किसी भी गलतफहमी का शिकार न बनें, अपितु यथार्थ में रहकर सोचें। ‘दूर के ढोल सुनने में ही अच्छे लगते हैं,’ यह ध्यान रखें। महिलाओं के लिए यह वृद्धि का समय है। अन्य  लोगों या आस-पास की महिलाओं से सहयोग व तालमेल हेतु तिकड़म या चतुराई प्रयोग में लें।

कन्या- यह सप्ताह कुछ आर्थिक विषमता उत्पन्न करेगा। किसी कार्य को स्थगित करना पड़ सकता है। किसी सौदे से भी पीछे हटना पड़े तो बुराई नहीं होगी। इन दिनों आकस्मिक घटनाक्रम कुछ परेशान कर सकते हैं। कोई सरकारी आपत्ति विवाद का भी कारण बन सकती है। इन दिनों किसी अन्य को दोषी मानने या ठहराने के विचार से दूर रहें, बल्कि अपनी कमी या गलती को खोजने का प्रयास करें। मानसिक शांति के लिए कोई दवा प्रयोग में लेनी पड़ सकती है। किसी चिकित्सक की सलाह आवश्यक होगी। इन दिनों आध्यात्मिक बल बढ़ाने का प्रयास करें। इन दिनों उत्पन्न परिणामों की शुभाशुभता आपके ही कर्मफल हैं, ऐसा माने। परिजनों को व्यर्थ परेशान न करें और न ही उन्हें दोष देवें। जरा सा बौद्धिक प्रयास दैनिक आमदनी बढ़ा सकता है। अव्यवस्थित व्यापार पर ध्यान देने का समय है। लोगों की मदद या सहयोग लेने में संदेह और संकोच न रखें। महिलाओं के लिए यह सप्ताह ज्ञान वर्द्धक और स्वयं की योग्यता को बढ़ाने वाला है। निर्भय होकर राय प्रकट करनी होगी। अपनी अहमियत स्वयं को ही सिद्ध करनी होगी।

तुला- इस सप्ताह आय-व्यय के अनुपात पर पूर्ण दृष्टि रखनी होगी। तात्कालिक परिस्थिति को नजरंदाज कर कोई निर्णय न करें। दौड़-भाग अधिक रहेगी, कोई स्वेच्छिक यात्रा भी हो सकती है। कहीं से तात्कालिक अच्छी आमदनी होगी, जिससे निर्धारित योजना के क्रियान्वयन में गति आएगी। स्वयं के रख-रखाव और सौन्दर्य में और कार्य-प्रदर्शन में वृद्धि का प्रयास करेंगे। कहीं चोट-खरोंच की सम्भावना है सो कार्यों में सावधानी बरतें। किसी सम्पत्ति को लेकर कोई मतभेद या असंतोष सा रह सकता है। सामाजिक रूप से कहीं कोई उलाहना मिल सकता है, प्रतिकार न करके निराकरण का प्रयास करना होगा। अपनी कुछ मर्यादा विरुद्ध आदतों पर नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा किसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक विस्तार की मतबूत योजना निर्माण की कोशिश करनी होगी। कहीं कोई साझेदारी या परस्पर सहयोग से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। अकेले दम पर कोई बड़ा जोखिम या कार्य न लें। अन्य शहर या विदेश से कोई अवसर तलाशना होगा। महिलाओं के लिए यह सप्ताह उत्साह वर्द्धक है। वे स्वयं पर खर्चा करेंगी, अपना कद और प्रतिष्ठा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगी। इन दिनों प्रतिष्ठा की भूख बढ़ेगी। घर में भी सम्मान के लिए कुछ प्रयास करेंगी। नाराज चल रहे लोगों को मनाने का प्रयास करेंगी।

वृश्चिक- यह सप्ताह प्रयासों में तीव्रता लानी होगी। लोगों से मिले आश्वासन को तुरन्त उपयोग में लेना होगा। किसी का मन कभी भी बदल सकता है, ध्यान रखें। स्वयं आगे बढ़ेंगे तभी कोई साथ लगेगा, यह ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में गति बढ़ेगी, नए कार्यावसर प्राप्त होंगे। अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करेंगे, कार्यक्षेत्र पर खर्चा कर व्यवस्थित करेंगे। कर्ज प्राप्ति में आ रही अड़चन दूर होगी, धन की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा का लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई हिसाब को लेकर असंतोष होगा और उसे तत्काल दूर करना होगा। स्वास्थ्य में कोई छोटा-मोटा विकार आ सकता है। अपने आचरण का ध्यान रखें, परिजनों की नाराजगी हो सकती है। प्रतिस्पर्द्धा अधिक रहेगी। कोई तिकड़म अपनाने की कोशिश सफल रहेगी। परिजनों व सामाजिक संबंधों में कुछ कड़वाहट सी प्रतीत होगी। महिलाओं के लिए अपनी कार्य सिद्धि पर केन्दि्रत रहने की आवश्यकता है। सहयोग प्राप्ति का हर सम्भव प्रयास व चातुर्य अपनाना होगा। योजना की गोपनीयता सफलता के लिए आवश्यक है।

धनु- इस सप्ताह समस्याओं का निराकरण होने लगेगा। अपेक्षित सलाह और सहयोग मिलेगा, यात्राएं बढें¸गी। व्यावसायिक यात्रा को परिजनों के साथ मनोरंजनक बना सकते हैं। इन दिनों अपने रहन-सहन और कार्यक्षेत्र को समृद्ध और सुदंर व व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। कार्य-प्रणाली में तकनीकी सहायता लेंगे। लाभ वृद्धि हेतु वर्तमान कार्यनीति में संशोधन आवश्यक है अन्यथा अवसर का पूर्ण लाभ नहीं ले पाऐंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। औषधि का सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक तनाव कम होगा। लोगों से रिश्तों में मिठास आयेगी। व्यापार विस्तार में उपस्थित बाधाएं दूर होंगी। कर्मचारियों को लेकर चल रही असुविधा का समाधान होगा। कुछ नये लोगों पर भरोसा करेंगे। विद्यार्थी है तो अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई नया लक्ष्य प्राप्त होगा। सलाहकार वर्ग को चतुराई से काम लेना होगा, जिससे शोषण न हो। वाणी की समृद्धि कम न होनें दें, अन्यथा अनावश्यक किसी की नाराजगी हो सकती है। तात्कालिक आवेश आपका काम बिगाड़ सकता है। महिलाओं को अपना क्रोध व चिढ़न नियंत्रित रखनी होगी। मान-सम्मान पर कोई आँच आ सकती है। अनावश्यक किसी की टोका-टाकी या विरोध झेलना पड़ेगा, अपनी तैयारी व जानकारी पूर्ण रखें।

मकर- यह सप्ताह कुछ कठिनाईपूर्ण है। बाधाएं भी रहेंगी परंतु काम भी बढ़ेंगे। एक से अधिक प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। किसी वरीष्ठजन या अधिकारी के प्रारंभिक प्रत्युत्तर को अंतिम न समझें, पुनः प्रयास करने पर अनुकूल जवाब आ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ प्रतिकूलता व थकान सी रहेगी परंतु फिर अभी आराम या विश्राम का समय नहीं मिलेगा। किसी प्रियजन का रूखा व्यवहार कुछ आहत कर सकता है। जमीन-जायदात के काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा का लाभ लेने हेतु पूर्ण प्रयास करेंगे। संकोच रहित होकर व्यापार करेंगे। व्यापार में लज्जा या शर्म हानिकारक होती है, ध्यान रखें। विद्यार्थियों का समय अच्छा है, पढ़ाई के साथ मित्रों का भी स्नेह और प्रेम मिलेगा, सहयोग भी मिलेगा। सलाहकार वर्ग को अपनी योग्यता में विस्तार और तकनीकी समृद्धि के विस्तार के बारे में सोचना होगा। महिलाओं के लिए शान्ति बरतने का समय है, अपनी बारी की प्रतीक्षा करें। अभी आपकी कोई नहीं सुनेगा। अपने काम पर और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- यह सप्ताह कुछ कठिनाई पूर्ण है कोई नयी शुरुआत के लिये अनुकूल समय नहीं। इन दिनों किसी मतभेद में ना उलझे ना ही तर्क-विर्तक करें। अपितु अपनी कार्य प्रणाली पर ध्यान केन्दि्रत करें और कार्य-संपादन की श्रेष्ठता ही आपका प्रमुख सहारा होगा। आर्थिक विषमता के निवारण में कोई नीति विरुद्ध जोखिम न लें। किसी सम्पत्ति को दाव पर न लगाएं बल्कि प्राप्त सामर्थ्य से जो हो सके उसी में संतोष करें। किसी अवसर के खो जाने का भय न करें। व्यर्थ के प्रंपच और वाद-विवाद को बढ़ावा न दें, परिजनों पर अनावश्यक क्रोध प्रदर्शन न करें, इन दिनों ईश्वर सुमिरण और पूजा-पाठ अधिक करें तो बेहतर होगा। झूठी प्रशंसा करने वालों व चापलूसों से सावधान रहें, वे आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं। साझेदारी के मामले में कुछ असुविधा या असामंजस्य सा उत्पन्न हो सकता है। धैर्य धारण करें। कोई बात बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। परिजनों या अन्य किसी के उलाहने या आक्षेप से परेशान न होवें। हनुमानजी का पूजा-पाठ करें। महिलाओं के लिये यह सप्ताह थोड़ा असामान्य है, कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है तो किसी का व्यवहार आहत कर सकता है, ऐसा लगेगा जैसे कोई आपकी परिस्थिति का मजाक उड़ा रहा है।

मीन- इस सप्ताह व्यर्थ के खर्चों व कार्यों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यों के अटकाव दूर होने लगेंगे। अतिरिक्त धन का प्रबंध करना होगा। किसी सम्पत्ति सा सामग्री को बेचकर परिस्थिति को साधने की कोशिश करेंगे। साझेदारी के व्यापार में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। कुछ नये विषय व्यापार में शामिल करने पर विचार करेंगे। यह योजना निर्माण का समय है। किसी भी निर्णय लेने या क्रियान्वयन हेतु कुछ प्रतीक्षा करना उचित होगा। ‘अति भूखा होने पर भी शेर कभी घास नहीं खाता’ यह स्मरण में रखें। स्वयं की सोच और सामर्थ्य को पराजित न होने दें। विद्यार्थियों को अपने संकल्प में दृढ़ता लानी होगी। कोई सफलता या विफलता अंतिम नहीं होती, यह ध्यान रखें, पुनः उठकर आगे के लिये सज्ज होना होगा। महिलाओं को प्रतिस्पर्धा से बचना होगा। किसी को बेवजह या अनावश्यक सलाह न दें। विरोधी या शत्रु के सौम्य स्वभाव को सच्चा मानने की गलती न करें। ईर्ष्या को स्वयं पर हावी न होने दें। रिश्ता खराब न करें।