रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी दर्शन पूजन कर किया सुख समृद्धि की कामना

CM Sai worshiping Maa Bamleshwari


रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश भी लिखा।



हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल