धमतरी: सिहावा व कांकेर लोकसभा चुनाव में नौ हजार नए मतदाता करेंगे मतदान

Nine thousand new voters will vote in Sihawa and Kanker


धमतरी, 1 अप्रैल् (हि.स.)। जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र व कांकेर लोकसभा क्षेत्र में बीते चार माह के दौरान नौ हजार नए मतदाता बढ़े हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में ये सभी नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धमतरी जिले में कुल छह लाख 30339 मतदाता है, जिसमें तीन लाख 9103 पुरुष मतदाता है। वहीं तीन लाख 20201 महिला मतदाताओं की संख्या है। कांकेर व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा।



जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कांकेर लोकसभा क्षेत्र में अपना सांसद चुनने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं धमतरी और कुरूद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुनने वोट देंगे। इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार माह के भीतर नौ हजार नए मतदाता बढ़े हैं। लोकसभा क्षेत्र कांकेर व महासमुंद के लिए नामांकन फार्म भरने की प्रकि्रया तेज हो गई है। दोनों जगहों के लिए चुनाव लड़ने वाले लोग नामांकन फार्म खरीद रहे हैं। चार अपै्रल तक अपना नामांकन भरकर जमा कर सकेंगे।

लोकसभा क्षेत्र महासमुंद व कांकेर संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 मार्च से यहां नामांकन खरीदने की प्रकि्रया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले लोग नामांकन फार्म खरीदकर जमा भी कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में मतदान खरीदने व जमा करने की प्रकि्रया जारी है। चुनाव लड़ने वाले लोग चार अप्रैल तक नामांकन फार्म भर सकेंगे। पांच अप्रैल को स्क्रूटनी होगी।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद संसदीय क्षेत्र में जिले के कुरूद और धमतरी तथा कांकेर संसदीय क्षेत्र में सिहावा विधानसभा क्षेत्र आता है। धमतरी जिले में कुल छह लाख 30339 मतदाता है, जिसमें तीन लाख 9103 पुरुष मतदाता है। वहीं तीन लाख 20201 महिला मतदाताओं की संख्या है। कांकेर व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में छह लाख 21 हजार 149 मतदाता थे, जो बीते चार महीने में बढ़कर छह लाख 30339 मतदाता पहुंच गई। इस तरह जिले में 9190 नए मतदाता बढ़े है। अब यहां तीन लाख 9103 पुरुष, तीन लाख 20201 महिला मतदाता और नौ तृतीय लिंग मतदाता हैं। सिहावा में कुल मतदाता एक लाख 95 हजार 17 में से 94 हजार 928 पुरुष मतदाता एक लाख 88 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है।

कुरूद में कुल दो लाख 11 हजार 214 मतदाताओं में से एक लाख पांच हजार 479 पुरूष, एक लाख पांच हजार 733 महिला और दो थर्ड जेंडर मतदाता है। धमतरी विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 23 हजार 82 मतदाताओं में से एक लाख 8696 पुरुष और एक लाख 14380 महिला और छह थर्ड जेंडर मतदाता है। इसी तरह से जिले में कुल 6810 दिव्यांग मतदाताओं में 3803 पुरूष और 3007 महिला मतदाता हैं। इसी तरह 56 सिहावा विधानसभा में 1845 कुल दिव्यांग मतदाताओं में एक हजार 11 पुरूष, 834 महिला मतदाता है। कुरूद में 2405 दिव्यांग मतदाताओं में से 1433 पुरूष और 972 महिला तथा धमतरी में 2560 दिव्यांग मतदाताओं में से 1359 पुरूष और 1201 महिला मतदाता शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो ऐसे मतदान केन्द्र है, जिनमें 300 से कम मतदाता हैं। इसी तरह 1200 से 1300 मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में सिहावा विधानसभा में सात, कुरूद विधानसभा में 12 और धमतरी विधानसभा में 16 मतदान केन्द्र हैं। इसी प्रकार 1300 से 1400 मतदाता वाले मतदान केन्द्रों में सिहावा में एक, कुरूद में चार और धमतरी विधानसभा में 16 मतदान केन्द्र तथा 1400 से 1500 मतदाता वाले मतदान केन्द्र धमतरी में एक हैं।





हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा