पटना, 15 नवम्बर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन के निकट 42, क्रांति मार्ग के तिकोन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर हुआ।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।



इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया।