केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा फिर रद्द

Amit sha cancelldd his west bengal 


कोलकाता, 22 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा एक बार फिर रद्द हो गया है। शाह 28 फरवरी को राज्य का दौरा करने वाले थे। उन्हें 29 फरवरी को मायापुर में इस्कॉन मंदिर जाना था।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल पश्चिम बंगाल नहीं आ रहे हैं। इससे पहले अमित शाह नवंबर और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बंगाल आए थे। हालांकि जनवरी और फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित उनका बंगाल दौरा अंतिम क्षणों में रद्द कर दिया गया था।

भाजपा के एक नेता ने गुरुवार को बताया कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से भी शाह ने अपना दौरा टाला है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/संजीव