- प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कई ने ली सदस्यता



गुवाहाटी, 3 नवंबर (हि.स.)। राजधानी के वशिष्ठ स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को एक सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की मौजूदगी में मोरियानी के पौर निगम के अध्यक्ष बिश्वप्रभा सैकिया, उपाध्यक्ष प्रदीप दास समेत सदस्य, जोरहाट जिला के असम चाय मजदूर संघ के अध्यक्ष तथा श्रमिक नेता बिलाती तांती, महासचिव निलेश गौड़ के साथ ही कई समाज सेवकों ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता ने पार्टी में शामिल नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा समाज में विकास और प्रगति का संदेश लेकर आयी है। इसलिए जनता ने भाजपा को अपना अटूट समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने के समारोह का आने वाले दिनों में चाय समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। समारोह में भाजपा के राज्य सांगठनिक महासचिव रवीन्द्र राजू, महासचिव व सांसद पल्लव लोचन दास, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद तपन गोगोई एवं मोरियोनी के विधायक रूपज्योति कुर्मी आदि उपस्थित थे।