मेरठ, 26 अप्रैल (हि.स.)। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मेरठ में शुक्रवार को मतदान हो रहा है। मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मतदान किया।



मेरठ सीट से भाजपा ने अरुण गोविल, सपा ने सुनीता वर्मा और बसपा ने देवव्रत त्यागी को उम्मीदवार बनाया। शुक्रवार को मतदाता अपने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। मेरठ सीट से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बूथ संख्या 350 मास्टर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट शास्त्री नगर में लोकतंत्र के महापर्व में अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

कैंट सीट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने आरजी इंटर कॉलेज में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होंने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने अपनी पत्नी अंजली तोमर के साथ बूथ संख्या327 संत विवेकानंद इंटर कॉलेज शास्त्री नगर मेरठ में मतदान किया। उन्होंने देश के भविष्य का निर्धारण करने वाले लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी सेभागीदारी करने का अनुरोध किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/बृजनंदन