आइए जानते हैं यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए लिए कैसा रहने वाला है।

 

मेष : यह सप्ताह आपके उन कामों को पूरा करने का रहेगा जिनके लिए आप लंबे समय से परेशान हो रहे थे। आपकी मेहनत का सुफल मिलने वाला है। पैसों की आवक अच्छी होगी, इससे अटके काम पूरे करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शारीरिक कष्ट इस सप्ताह कुछ कम होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे।

 

वृषभ : आपकी आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह सुधार आएगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों से मतभेद दूर होगा। पारिवारिक सुख-सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी परेशानी महसूस होगी। काम की अधिकता और काम की सराहना नहीं होने के कारण मन दुखी रहेगा। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा, नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

 

मिथुन : यह सप्ताह आपके फंसे हुए कामों को पूरा करने का है। जिन कामों की वजह से आप परेशान थे वे पूरे हो जाएंगे। आर्थिक संकट कुछ कम होगा। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। प्रमोशन भी मिल सकता है और स्थानांतरण के योग भी हैं। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। नए स्टार्टअप में हाथ आजमाना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

 

कर्क : यह सप्ताह कुछ राहतभरा रहेगा। लंबे समय से जो दौड़भाग चल रही थी वह थमने वाली है और आपके काम भी पटरी पर आ जाएंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र के लोगों को बड़ा मौका मिल सकता है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे। स्टार्टअप के लिए फंडिंग मिलेगी और अपना काम शुरू करेंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा अ स्तव्यस्त रहेगा। विवाद हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

 

सिंह : आपके लिए यह सप्ताह कुछ सौगातें लेकर आ रहा है। परिवार के साथ मतभेद दूर होंगे। विवादों का निपटारा होगा और आप सुखद समय बिताएंगे। शारीरिक विकार दूर होंगे। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। युवाओं को विदेश में शिक्षा और नौकरी के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। जिन लोगों का प्रेम संबंध टूट चुका है, वह फिर से जुड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
 

कन्या : यह सप्ताह आपकी उन्नति के लिए विशेष रहेगा। आप चाहे जिस क्षेत्र में काम कर रहे हों आपको उन्नति मिलेगी। आप अपने काम के दम पर अच्छी छवि बनाने में सफल हो जाएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी बनी रहेगी लेकिन चिंता की बात नहीं है। धन आएगा और उसे अपने भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

 

तुला : आपके रिश्तों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। वक्त की कमी और अपने अहंकार की वजह से आपसे जो रिश्ते दूर हो गए हैं उन्हें सहेजने का प्रयास करें। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल बनाकर चलें। संबंध सुधारने के प्रयास आप ही को करने होंगे। अपनी सेहत को सुधारने का प्रयास करें। स्वस्थ खानपान अपनाएं। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल जाएगी।

 

वृश्चिक : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने काम तेजी से पूरे करें, आलस्य का त्याग करें। विद्यार्थियों को पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होगा। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर कोई व्यक्ति भटकाने का प्रयास कर सकता है इसलिए सतर्क रहें। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान इस सप्ताह रखना होगा। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होगा किंतु आप स्वयं को इससे बचाने का प्रयास करें।

 

धनु : आर्थिक उन्नति के लिए यह सप्ताह अत्यंत लाभकारी है। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा और अपनी जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करना होगा। अनावश्यक खर्च आपके सामने आएंगे और उनसे बचने का प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव आ सकते हैं। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा।
 

मकर : यह सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का रहेगा। अपने काम स्वयं करने होंगे, दूसरों के भरोसे काम बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। धन की तंगी बनी रहेगी। नौकरीपेशा की जिम्मेदारी में बदलाव आ सकता है। नए व्यापार शुरू करें लाभ होगा। इस सप्ताह यात्राएं हो सकती हैं। अविवाहितों के विवाह के योग बनने वाले हैं।
 

कुंभ : यह सप्ताह कुछ उलझनें और कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आपके काम फंसे रहेंगे और आप दूसरों से मदद मांगेंगे लेकिन मिलेगी नहीं। अपने कामों को टालने की आदत छोड़नी होगी। खर्च की अधिकता रहेगी किंतु अच्छी बात यह रहेगी कि यह खर्च अपनी सुविधाओं पर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम और दांपत्य में मजबूती आएगी।

 

मीन : यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में गर्माहट लाएगा। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने का सपना पूरा कर सकते हैं। नौकरीपेशा को नए ऑफर मिलने वाले हैं। शारीरिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विवादों का निपटारा होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। नए काम प्रारंभ करने का यह सही समय है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त रहेगा।