आइए जानते हैं यह सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए लिए कैसा रहने वाला है।

मेष : यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक तनाव बढ़ाने वाला रहेगा। माता-पिता की चिंता रहेगी और उनके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अनावश्यक कार्यों में समय और धन की बर्बादी होगी। नौकरी में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी नहीं होने से मन दुखी रहेगा। इस सप्ताह व्यापार भी सामान्य ही रहेगा। धन की आवक बाधित रहेगी।

उपाय : इस सप्ताह लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें।

 

वृषभ : यह सप्ताह ठीक नहीं कहा जा सकता। अचानक कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। परिवार के साथ सामंजस्य बैठाने में दिक्कत आएगी। आपके महत्व और सम्मान में कमी आएगी। स्वयं के साथ संतान के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा। रोगों पर खर्च होने की स्थिति दिखाई दे रही है। नौकरी के लिए समय ठीक रहेगा। तनाव कम होगा और काम का महत्व मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

उपाय : इस सप्ताह अधिक से अधिक सफेद रंग के कपड़े पहनें।

 

मिथुन : यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के लिए दिन ठीक बीतेंगे किंतु कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठने के कारण आपका स्थानांतरण भी हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी बात का अधिक तनाव न लें। धन आएगा, कर्ज मुक्ति की संभावना बनने वाली है। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा।

उपाय : इस सप्ताह श्रीगणेशजी आपके संकटों का समाधान करेंगे।



कर्क : मानसिक तनाव इस सप्ताह अधिक आएंगे। छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं इसलिए शांत रहने का प्रयास करें। परिवार के साथ रहने से संकट कम हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में आपसी बातचीत से विवाद सुलझाने का प्रयास करें। नौकरी में स्थितियां कुछ सुधार पर आएंगी और व्यापार भी ठीक चलेगा। नए काम शुरू करने के लिए सप्ताह ठीक है। स्वास्थ्य की कमजोरी दूर होगी। धन आएगा।

उपाय : इस पूरे सप्ताह चांदी का कोई आभूषण पहनकर रखें।

 

सिंह : यह सप्ताह शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। तनावपूर्ण स्थितियां दूर होंगी और मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। युवाओं को नौकरी के ऑफर आएंगे। नए काम शुरू करने के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। धन की आवक इस सप्ताह अच्छी रहने वाली है। दांपत्य जीवन का टकराव दूर करने में सफल होंगे।

उपाय : तांबे का कड़ा पूरे सप्ताह पहनकर रखें।

 


कन्या : आपके लिए फरवरी का यह अंतिम और मार्च का प्रथम सप्ताह कुछ अच्छी सूचनाएं लेकर आने वाला है। आपने जिन कामों को पूरा करने के प्रयास पिछले महीनों में किए हैं उनका शुभ परिणाम अब मिलने वाला है। नए काम के अवसर मिलेंगे। समाज में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी। नए बिजनेस में अच्छा काम कर पाएंगे।

उपाय : इस सप्ताह कम से कम तीन दिन हरे रंग के कपड़े अवश्य पहनें।

 

तुला : यह सप्ताह भागदौड़ में बीतेगा। कार्य की अधिकता से परेशान रहेंगे और नौकरी में भी तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। परिवार में महत्व नहीं मिलने से दुखी रहेंगे। हालांकि कोई करीबी मित्र आपकी कद्र करेगा और आपको सहयोग करेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक लंबी दूरी की यात्राएं करने से बचें। नए काम शुरू कर सकते हैं लाभ होगा।

उपाय : इस सप्ताह परफ्यूम प्रतिदिन लगाएं।


वृश्चिक : आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, वरना रिश्ते खराब होंगे। किसी भी बात का अधिक तनाव लेना स्वास्थ्य खराब करेगा। इसलिए सामान्य रूप से सप्ताह हो बीत जाने दें। संपत्ति के बड़े सौदे यदि इस सप्ताह टाल दें तो ठीक रहेगा। यात्राएं न करें, दुर्घटना की आशंका है। नौकरी और बिजनेस अपनी सामान्य स्थिति में चलते रहेंगे। धन आएगा और खर्च की अधिकता भी रहेगी। 

उपाय : इस सप्ताह लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें।

 

धनु : अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें। परिवार पर पर्याप्त ध्यान देना होगा। संतान पक्ष के कार्यों पर नजर रखें। अत्यधिक दौड़भाग से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है और यह आपके लिए अच्छी रहेगी। नए कारोबार में हाथ आजमाना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सम्मिलन, मेलजोल होगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी। कर्ज चुकाएंगे।

उपाय : इस सप्ताह गायों को पके केले अवश्य खिलाएं।

 

मकर : सप्ताह दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक और आजीविका के कार्यों से भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। विवाद टालने का प्रयास करें। अपने और संतानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति के बाद बदलाव हो सकता है। नए बिजनेस लाभ देंगे। इस सप्ताह धन की आवक अच्छी रहेगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा।

उपाय : इस सप्ताह लोहे का कड़ा या अंगूठी पहनकर रखें।

 

कुंभ : यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लंबे समय से अटके कार्य एकदम से चल पड़ेंगे। परिवार का सहयोग रहने से अनेक काम सफल होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नई जॉब के ऑफर भी आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। नए अनुबंध होंगे। स्वास्थ्यगत समस्याएं कुछ कम होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।

उपाय : इस सप्ताह नीले कपड़े कम से कम चार दिन पहनें।

 

मीन : यह सप्ताह सामान्य बीतेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक मेलजोल होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। नौकरी में मजबूती आएगी। काम को सराहना मिलेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। नए व्यापार-व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी। कर्ज मुक्ति कर पाएंगे।

उपाय : इस सप्ताह पीले और क्रीम कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।