आज यहां पर किसानों की विधवा रो रही हैं ये किसकी जिम्मेदारी है? और ये अकेली नहीं है ऐसी तेलंगाना में हज़ारों बहने हैं जिनके पति ने आत्महत्या की..ये किसकी जिम्मेदारी है?: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेलंगाना

आपके सीएम किसानों की आवाज़ नहीं सुनते हैं। तेलंगाना का किसान कह रहा है कि उनको मिर्ची और धान के लिए सही दाम चाहिए तथा कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस की जैसी ही यहां सरकार बनेगी वैसी ही किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ होगा और सही MSP मिलेगी: राहुल गांधी,कांग्रेस

आज तेलंगाना में कहा जाता है कि मुख्यमंत्री है लेकिन ये मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ये राजा है। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है..मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ को सुनता है और राजा जनता की आवाज़ नहीं सुनता बल्कि वो जो करना चाहता है वो करता है: तेलंगाना में राहुल गांधी,कांग्रेस