भोपाल, 22 दिसंबर । गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंच कर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे भगवान महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। उन्होंने यहां नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक बाबा महाकाल की अराधना की।

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार तड़के उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अभिषेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। वे बाबा महाकाल की भस्मारती में भी शामिल हुए। भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने देश की जनता की तरक्की की कामना की है।