चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
Worship of Mother Brahmacharini of the devotees
महोबा, 10 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी मंदिरों में भक्तों की आस्था की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता रानी की जयकार लगाते हुए आराधना की है और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दूसरे दिन माता रानी के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की है।
जनपद मुख्यालय स्थित नगर वासियों की आराध्य देवी मां चंद्रिका देवी के मंदिर में बुधवार सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने माता का श्रृंगार, पूजा अर्चना की। माना जाता है कि माता रानी के दरबार में जो भक्त श्रद्धा भाव के साथ और विश्वास के साथ माथा टेकते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर के बाहर दुकानों और मेला जैसा माहौल बना हुआ है।
पंडित सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। माता की पूजा के समय गुलाबी या सफेद वस्त्र धारण करें। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है। आज के दिन मां भगवती ब्रह्मचारिणी के पूजन से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। ब्रह्म को प्राप्त करने के लिए भगवती ने तपस्या की थी, इसलिए उनका नाम ब्रह्मचाररिणी पड़ा। सभी 12 राशियों के लिए शुभ और मिथुन व कन्या राशि के लिए ब्रह्मचाररिणी स्वरूप का पूजन विशेष फलदाई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ उपेंद्र/मोहित