जोधपुर, 30 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला कलेक्टर को उन्होंने अपना नामांकन सौंपा। उनके साथ भाजपा के कई नेता और विधायक साथ थे।

केंंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सुबह जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला कलेक्टर को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ केबिनेट मिनिस्टर जोगाराम पटेल, शहर विधायक अतुल भंसाली भी मौजूद रहे। बाद में शेखावत पोलो ग्राउण्ड की तरफ से चले गए जहां उनकी नामांकन रैली का आयोजन चल रहा है।



हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर