हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला

Timings of High Court and subordinate courts changed


जयपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश में गर्मी के मद्देनजर 15 अप्रैल से 30 जून तक हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदला गया है। पहले अदालतों में रोजाना पांच घंटे सुनवाई होती थी, अब साढे़ चार घंटे ही होगी। हाईकोर्ट में सुनवाई का समय 15 अप्रैल से सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक, लंच समय 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। अधीनस्थ अदालतों में यह समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 और लंच समय 10 से 10:15 बजे तक रहेगा। अभी हाईकोर्ट का समय सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक है और दोपहर एक से दो बजे तक लंच होता है। पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे। न्यायालयों में समय का यह बदलाव 30 जून 24 तक लागू रहेगा।



हिन्दुस्थान समाचार/ रोहित/ईश्वर