जयपुर, 30 मार्च (हि.स.)। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान। रंग रंगीलो रस भरियो, ओ म्हारो राजस्थान। आप सगळा ने "राजस्थान स्थापना दिवस" री घणी-घणी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश भाजपा सरकार "आपणो अग्रणी राजस्थान" के निर्माण हेतु प्रत्येक स्तर पर निरंतर क्रियाशील है।

आज के इस विशेष दिवस पर श्री गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना है कि अध्यात्म, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण हमारा प्रदेश यूं ही प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित करता रहे, समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर