जयपुर, 20 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज झुंझुनूं, चूरू और अजमेर में क्लस्टर कार्यकर्ता और कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे।



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज प्रातः 10 बजे राजघराना रिसोर्ट झुंझुनूं में अलवर, सीकर और झुंझुनूं लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक और प्रातः 11 बजे कोर कमेटी बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे दा ग्रांड शेखावाटी होटल, चूरू में बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक और 3 बजे कोर कमेटी बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे जोली वुड रिसोर्ट पुष्कर में अजमेर, नागौर और राजसमंद लोकसभा की क्लस्टर कार्यकर्ता बैठक और शाम 6 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

इस दौरान क्लस्टर प्रभारी डॉ. अरूण चतुर्वेदी, डॉ. सतीश पूनिया, प्रसन्न चंद मेहता, लोकसभा संयोजक अलवर संजय सिंह नरूका, लोकसभा संयोजक सीकर प्रभू सिंह गोगावास, लोकसभा संयोजक झुंझुनूं दशरथ सिंह शेखावत, लोकसभा संयोजक बीकानेर सत्यप्रकाश आचार्य, लोकसभा संयोजक श्रीगंगानगर बलबीर बिश्नाई, लोकसभा संयोजक चूरू ओम सारस्वत, लोकसभा संयोजक अजमेर वीरेन्द्र सिंह कानावत, लोकसभा संयोजक नागौर रमाकांत शर्मा, लोकसभा संयोजक राजसमंद हरिसिंह रावत सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

हिंदुस्तान समाचार /दिनेश सैनी/ईश्वर