-एमएनएफ 10, भाजपा 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे



आइजोल, 04 दिसंबर (हि.स.)। मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे से हो रही है। लगभग दो घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान एवं परिणामों में क्षेत्रीय पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वह 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।



जेडपीएम उम्मीदवार लालनघिंगलोवा मार ने आइजोल पश्चिम-II (16) सीट से 4819 मतों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की है। मार को कुल 10398 मत मिले हैं। जेडपीएम उम्मीदवार डब्ल्यू छुआनावमा ने तुइचांग (22) सीट से 909 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। छुआनावमा को कुल 6988 मत मिले हैं।



सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10, भाजपा तीन तथा कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। अब तक के रुझानों में जेडपीएम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। उसे स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।