मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं।

भाजपा को ये दिल पर नहीं लेना चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है।

आप बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए। इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी।"