राज्य बिजली वितरण निगम के तकनीकी अधिकारियों के तबादले

Transfer of technical officers of Jharkhand Electricity 


रांची, 6 मार्च (हि.स.)। झारखंड बिजली वितरण निगम ने क्षेत्रीय तकनीकी महाप्रबंधकों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है, जिसके मुताबिक छतरपुर के वरीय प्रबंधक तकनीकी राम गोपाल राम को स्थानांतरित करते हुए वरीय प्रबंधक तकनीकी विद्युत आपूर्ति अंचल साहेबगंज में पदस्थापित किया गया है।

निगम मुख्यालय में पदस्थापित वरीय प्रबंधक तकनीकी शोभन सिंह को वरीय प्रबंधक तकनीकी छतरपुर में स्थानांतरित किया गया है। नगर उंटारी में कनीय अभियंता रहे धनंजय प्रसाद को राजखरसावां विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जमशेदपुर पदस्थापित किया गया है।

तकनीकी महाप्रबंधक संजय सिंह को उप महाप्रबंधक पावर परचेस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ संजय सिंह महाप्रबंधक वाणिज्यिक के कार्यों का वहन भी करेंगे। इस संबंध में निगम मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जीएम वाणिज्यिक के पद पर कार्यरत अधिकारी ऋषि नंदन का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद से ये पद रिक्त था।

हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र प्रकाश