विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला: पीड़िता को दस लाख की मुआवजा राशि दी

Foreign woman rape case: Compensation  


दुमका, 04 मार्च (हि.स.)। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच सोमवार को दुमका डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने पीड़ित मुआवजा योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि पीड़िता के बैंक खाते में उपलब्ध कराई है।

इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के मकसद से रांची से एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और वहां से पीड़िता की घड़ी बरामद की गई थी। एसआईटी के साथ सीआईडी की टीम भी इस केस की जांच में जुटी है। इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुल सात लोग शामिल थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष चार आरोपितों की पहचान कर ली गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/वंदना/वीरेन्द्र