जयपुर, 15 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बृहस्पतिवार रात जयपुर पहुंचे।

सुक्खू के साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला भी जयपुर आये हैं।

सुक्खू शुक्रवार को दौसा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान और अमीन कागजी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर सुक्खू और अन्य की अगवानी की।