सिरसा, 4 मार्च। सांसद सुनीता दुग्गल सोमवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नारी शक्ति वंदन मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद दुग्गल ने कहा कि खेलों में अनुशासन बहुत जरूरी है। हर खिलाड़ी को इसका बेहद ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया है। भारत के विकास में नारी शक्ति ने जो प्रदर्शन किया है, उसी की वजह से आज देश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है। सांसद दुग्गल ने अपनी ओर से सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिन महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का परचम लहराया है, वे हम सभी की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सभी को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है।

सांसद ने कहा कि योगासन भी अनुशासन को बढ़ावा देता है क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर पाता है। भारत के योग को पूरे विश्व में माना है और इसे अपनाया है। ऋषि मुनियों की योग साधना का ही तप है कि पूरे विश्व में योग की अनुपम साधना से ही पूरे विश्व योगमय हुआ है। उन्होंने सूर्य नमस्कार को भी अपनाने पर बल दिया ताकि इंसान अपने भीतर आध्यात्मिक शक्ति बटोर सके। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा एडवोकेट,सोनिया शर्मा, स्मृति सिन्हा, मीनू सोनी, सुनीता सेठी, नीलम रानी, अमृतपाल कौर, वंदना रानी, भाजपा नेता भूपेश मेहता, जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी, निवर्तमान पार्षद सुनील बहल, कर्ण दुग्गल, प्रेम सैनी, सुनील सैनी, विनोद नागर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव