पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर हिंदुओं के प्रति 'घृणा' रखने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

सावंत की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना कथित तौर पर आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी समूहों के जिहादी इस्लाम से करने की पृष्ठभूमि में आयी है।

सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस एक खास वर्ग को खुश करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।...सलमान खुर्शीद की पुस्तक हिंदू समुदाय का अपमान है।’’

सावंत ने किताब का विमोचन करने वाले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर भी निशाना साधा।