मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है। अभिनेता कार्ल वेदर्स 76 वर्ष के थे। 'रॉकी' फ्रेंचाइजी में बॉक्सर अपोलो क्रीड का किरदार निभाने वाले कार्ल वेदर्स की मौत ने प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। एक्टर कार्ल वेदर्स के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान हुआ है। तमाम फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



अपनी एक्टिंग से हमेशा लोगों के दिलों को छूने वाले कार्ल वेदर्स ने सभी के दिलों पर राज किया। कार्ल वेदर्स के परिवार ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। कार्ल वेदर्स के परिवार ने एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए कहा, '1987 में फिल्म 'प्रीडेटर' में अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ नजर आए कार्ल वेदर्स अब हमारे बीच नहीं रहे। फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कार्ल वेदर्स कुछ दिनों पहले टीवी शो में नजर आए थे।



परिवार ने मौत की पुष्टि की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्ल वेदर्स के परिवार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'हमें यह खबर शेयर करते हुए बहुत दुख हो रहा है। कार्ल वेदर्स बहुत ही सरल व्यक्ति थे। वह हमेशा अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते थे। कार्ल को टीवी, फिल्म, खेल और कला में उनके शानदार योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'



अभिनेता कार्ल वेदर्स के परिवार ने अभी तक उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। हालाँकि, उनके परिवार ने कहा है कि कार्ल वेदर्स की नींद में ही मृत्यु हो गई। कार्ल वेदर्स के करियर की बात करें तो चाहे वो फिल्म हो या टीवी शो, उन्होंने हमेशा बेहतरीन काम किया है। फिल्म और टीवी में 75 से ज्यादा शो किए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी। उनके निधन से दुनिया भर के प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरा झटका लगा है।