नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। नगर निकाय ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को 207.83 मीटर के स्तर तक पहुंच गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड टूट गया।.