बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी उतार–चढ़ाव होता रहता है। जिसके कारण बुखार,  सर्दी-जुकाम के साथ-साथ शरीर में अकड़न सी होने लगती है।

बुखार आना आम समस्या है। शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ने के लिए यह नैचुरल तरीके की तरह है। साधारण शब्दों में कहे तो शरीर में यह अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी तेजी से बढ़ जाती है जिससे शरीर गर्म हो जाता है। जो बुखार का कारण बन जाता है। लेकिन लंबे समय तक बुखार आने से आपका शरीर कमजोर हो जाता है जिससे आप कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

साधारण बुखार 2-3 दिन में चला जाता है लेकिन अगर यह लगातार बना रहे हैं आपको इलाज की सख्त जरूरत है। क्योंकि  बुखार कोरोना के लक्षणों में से एक है। जिसके कारण हर कोई परेशान हो जाता है कि कहीं इस महामारी के शिकार तो नहीं हो गए हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आप साधारण बुखार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो दवाओं की जगह इस काढ़ा का सेवन करहे। इससे आपको नैचुरल तरीके से लाभ मिलेगा।