इतिहास के पन्नों में 17 अप्रैलः इंडोनेशिया में फटा इतिहास का सबसे जानलेवा ज्वालामुखी

17 April in the pages of history



देश-दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इतिहास के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट की भी गवाह है। तमबोरा के धमाके को अब तक के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट में से एक माना जाता है। यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया के समबावा द्वीप पर है। वर्षों तक शांत रहने के बाद 5 अप्रैल 1815 को ज्वालामुखी में हल्के कंपन महसूस किए गए थे। इसकी वजह से सुमबवा द्वीप पर डेढ़ मीटर मोटी राख की परत बिछ गई।

इसके बाद 10 अप्रैल को तेज धमाकों के बाद यहां सुनामी आई। धीरे-धीरे इस राख की जद में आसपास के गांव, कस्बे और शहर आ गए। ज्वालामुखी की गर्म राख हवा में फैल गई। इसकी वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सैकड़ों लोग इस राख की जद में आकर मर गए। 17 अप्रैल 1815 को ज्वालामुखी में एक और धमाका हुआ। इसके मुख से लावा बाहर आने लगा जिसने खेत, जंगल और घर सभी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में जान गंवाने वालों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। ज्वालामुखी की वजह से करीब 10 हजार लोग मारे गए। ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आए भयानक सूखे ने करीब 80 हजार लोगों की जान ली। ज्वालामुखी इतना भीषण था कि इसकी वजह से तमबोरा के पहाड़ की ऊंचाई घट गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1875: सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का आविष्कार किया।



1946: सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।



1970: अंतरिक्ष यान अपोलो-13 ने धरती पर सुरक्षित वापसी की।



1982: कनाडा ने संविधान अपनाया।



1983: भारत ने एसएलवी-3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया।



1990: पटना के पास एक ट्रेन में धमाके से 80 से भी ज्यादा लोगों की मौत।



1993: अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।



1995ः पाकिस्तान में बाल मजदूर विरोधी आंदोलन के युवा कार्यकर्ता इकबाल मसीह की हत्या।



2003ः पचपन वर्ष बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।



2006ः सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।



2007ः साल 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।



2008ः भारत और ब्राजील के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर।



2011: गेम ऑफ थ्रोन्स का पहला एपिसोड दिखाया गया।



जन्म

1900ः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिनोदानन्द झा।



1912ः मलयालम साहित्यकार तकाजी शिवशंकरा पिल्लै।



1961ः भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी।



1990ः भारत की पहली संपूर्ण रूप से दृष्टिहीन आईएफएस अधिकारी बेनो जेफाइन।



निधन

1794ः अंग्रेज प्राच्य विद्यापंडित और प्राचीन भारत के सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता विलियम जोंस।



1975ः भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन।



1997ः प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ बीजू पटनायक।



2005ः भारतीय राजनीतिज्ञ और साहित्यकार विष्णुकांत शास्त्री।



2013ः भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस रमादेवी।



2021ः उपन्यासकार नरेंद्र कोहली।



महत्वपूर्ण दिवस

-सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि।



-विश्व हीमोफीलिया दिवस।



हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद