केंद्रीय गृह मंत्री शाह का रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

Union Home Minister Amit Shah warmly welcomed by CM Sai


रायपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद गृहमंत्री हेलीकाॅप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल/संजीव