रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले में 28 करोड़ के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

CM Sai-Balod district-65 development works-inauguration


रायपुर , 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज (मंगलवार) बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रुपये लागत के 20 कार्याें का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 06 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 07 कार्यों का लोकार्पण तथा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 38 लाख रुपयेकी लागत के 03 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 लाख रुपये की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र