कोरबा : छुरी नगर पंचायत में अविश्वास हुआ पारित-मिले पांच मत, भाजपा ने बहुमत किया सिद्ध

No confidence passed in Chhuri Nagar Panchayat


कोरबा, 28 फरवरी (हि. स.) कोरबा जिला नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष नीलम देवांगन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पांच के मुकाबले 10 मतों से पारित हो गया। अध्यक्ष को बचाने कम से कम छह मत चाहिए थे, लेकिन पांच मत ही मिले। पीठासीन अधिकारी एडीएम दिनेश नाग ने बुधवार को पूरी प्रक्रिया कराई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष एवं विपक्ष के पार्षदों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। मतदान के दौरान सभी 15 पार्षद उपस्थित थे। किसी का मत निरस्त नहीं हुआ।

नीलम देवांगन को विश्वास मत हासिल करने के लिए छह मतों की आवश्यकता थी। जबकि विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव के लिए 10 मत हासिल करना था। एक वोट से विपक्षी खेमा जीत हासिल करते हुए कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष को हटाने में कामयाब हो गए है।



जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जीत की खबर आते ही जय श्रीराम का उद्घोष हुआ। छुरी नगर पंचायत में महिला सीट होने से बैठक के बाद अध्यक्ष तय होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि "यह छुरी नगर पंचायत के जनता की जीत है। छुरी नगर पंचायत में अविश्वास पारित कराने में भाजपा पार्षद देवेंद्र देवागन की अहम भूमिका रही।



हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

समरससमरससमरस