बिलासपुर रेलवे ने गुदमा-आमगांव सेक्शन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को किया रद्द

Bilaspur Railway canceled 14 trains


रायपुर /बिलासपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। बिलासपुर रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के गुदमा-आमगांव सेक्शन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें दुर्ग से गोंदिया, रायगढ़ से गोंदिया, इतवारी से गोंदिया, बिलासपुर से इतवारी, टाटानगर से इतवारी जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।वहीं कई गाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं।



बिलासपुर रेलवे प्रबंधन ने जानकारी दी है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लॉन्चिंग और अप और डाउन लाइन पर डी-लॉन्चिंग का कार्य किये जाने की वजह से यह निर्णय लिया जा रहा है। जिसकी वजह से 24, 25 फरवरी और 06, 07 मार्च को इस रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।



इन ट्रेनों का होगा परिचालन होगा प्रभावित -



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08713 गोंदिया-गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



25 फरवरी और 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



05 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



24 फरवरी और 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।



इसके अलावा 24 फरवरी और 06 मार्च, 2024 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से चलेगी।



हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा